पौधारोपण कर मनाया पूर्व राष्ट्रीय सचिव संजय विनायक जोशी का जन्म दिन

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव भाई संजय विनायक जोशी के जन्म दिवस पर अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मयंक त्यागी जी ने लॉक डाउन का पालन करते हुए एक वृक्ष रोपण करके भाई संजय विनायक जोशी का जन्म दिवस मनाया। ज्रन्म दिन मनाने के साथ ही मयंक त्यागी ने लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि सभी लोग अपने घरों में रहे। मास्क का इस्तेमाल करते हुए सेनेटाइजर का इस्तेमाल करे। 
इस दौरान कपिल शर्मा रजत त्यागी, देव चौधरी ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी